आरंग: खनिज विभाग और राजस्व विभाग की टीम ने रेत के अवैध कारोबार पर की कार्रवाई
Arang, Raipur | Jun 12, 2026 छत्तीसगढ़ के सीएम हेल्पलाइन नंबर 1076 में प्राप्त रेत के अवैध कारोबार की शिकायत की त्वरित जांच की गई साथ ही सुशासन तिहार में ग्राम कुटेला में तालाब में रेत पाटने की शिकायत पर खनिज विभाग व राजस्व विभाग की टीम ने जांच किया और सैकड़ों ट्रैक्टर रेत डंप होना पाया गया रेत को विभाग द्वारा जप्त की गई एवं अवैध भंडारण करने वाले को नोटिस दी गई है।