गुना नगर: ग्राम भौंरा: जमीनी रंजिश में खूनी हमला, खेत की बोनी कर लौट रहे युवक पर लाठी-डंडों से जानलेवा हमला हालत गंभीर
आरोन के ग्राम भौंरा में जमीनी रंजिश को लेकर खेत से लौट रहे 32 वर्षीय युवक राजीव रघुवंशी पर 4–5 लोगों ने लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से जानलेवा हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल युवक को प्राथमिक उपचार के बाद गुना जिला अस्पताल रेफर किया गया, जहां उसका इलाज जारी है। आरोपी मौके से फरार हो गए हैं और पुलिस मामले की जांच कर रही है