कुंडा विकास क्षेत्र के शुकुलपुर दिलेरगंज में चल रही श्रीमद्भागवत कथा के चौथे दिन शनिवार को कथावाचक डॉ. श्यामसुंदर पराशर महाराज ने प्रकृति संरक्षण और गौ सेवा पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि विकास के नाम पर धरती माता और गौ माता का अत्यधिक दोहन किया जा रहा है, जिससे प्राकृतिक संतुलन बिगड़ रहा है।