निज़ामाबाद: नवरात्रि के अष्टमी के दिन शीतला माता मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, महागौरी स्वरूप में हुआ मां का भव्य श्रृंगार
आजमगढ़ जनपद के निजामाबाद तहसील क्षेत्र के भैरोंपुर में स्थित प्रसिद्ध शीतला माता मंदिर में गुरुवार को नवरात्रि के आठवें दिन भव्य जागरण का आयोजन किया गया। सुबह लगभग पांच बजे से ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने लगी और दोपहर बारह बजे तक भक्तों का दर्शन-पूजन का सिलसिला लगातार जारी रहा है।