#baghpatpolice
आज दिनांक 16.07.2026 को मंडलायुक्त मेरठ, मंडल मेरठ, पुलिस उपमहानिरीक्षक मेरठ, परिक्षेत्र मेरठ, जिलाधिकारी बागपत एवं पुलिस अधीक्षक बागपत द्वारा आगामी श्रावण मास मेला-2026 के दृष्टिगत प्रसिद्ध पुरा महादेव मंदिर का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान श्रद्धालुओं एवं कांवड़ यात्रियों की सुरक्षा, यातायात प्रबंधन, पेयजल, स्वच्छता, चिकित्सा सुविधा, विद्युत व्यवस्था तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। अधिकारियों द्वारा संबंधित विभागों के अधिकारियों को मेले के दौरान समस्त व्यवस्थाएं सुचारू एवं प्रभावी रूप से संचालित करने, सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी आवश्यक प्रबंध समय से पूर्ण करने, संबंधित अधिकारियों को आपसी समन्वय स्थापित कर मेला अवधि के दौरान सतर्कता एवं संवेदनशीलता के साथ कार्य करने के निर्देश भी दिए गए।
@Uppolice
39 views | Bagpat, Uttar Pradesh | Jul 16, 2026