ललितपुर: देवगढ़ रोड पर चोरों ने दो दुकानों को निशाना बनाकर चोरी की घटना को दिया अंजाम, मामले की जांच में जुटी पुलिस
ललितपुर शहर के स्टेशन रोड से देवगढ़ जाने वाली मुख्य सड़क पर मंगलवार देर रात चोरों ने दो दुकानों को निशाना बनाया,बदमाशों ने दुकानों के शटर तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया है। दुकान खोलने गए दुकानदार ने शटर टूटी अच्छी तो उसके होश उड़ गए अंदर जाकर देखा सामान इधर-उधर फैला हुआ था नगदी गायब थी।घटना की सूचना पुलिस को दी गई पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।