भूपालसागर: मानसून की दस्तक के साथ मारवाड़ के गडरियों की घर वापसी, आकोला ने निकाले पशुपालक, महीनों से सूनी ढाणियों में लौटेगी रौनक
हेमंत कुमार खटीक ने गुरुवार शाम 5 बजे बताया कि मानसून की दस्तक के साथ मारवाड़ के पारंपरिक गडरियों और रेबारियों की घर वापसी शुरू हो गई है। पिछले 7 से 8 महीनों से चारा और पानी की तलाश में चित्तौड़गढ़ जिले के आकोला क्षेत्र के अलावा पूरे जिले में और मालवा क्षेत्र में डेरा डाले पशुपालक अब हजारों भेड़ बकरियों के साथ अपने गांवों की ओर लौट रहे हैं। बरसात की खबर मिलत