डंडा: डंडा से घर लौट रहे बाइक सवार दंपती को पिकअप ने मारी टक्कर, पति का पैर फ्रैक्चर
Danda, Garhwa | Apr 27, 2026 गढ़वा शहर के चिनियां रोड स्थित शांति निवास स्कूल के समीप सोमवार की शाम करीब सात बजे पिकअप वैन की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार डंडई थाना क्षेत्र के निमियांखांड़ निवासी शिव चौधरी एवं उनकी पत्नी सुनीता देवी घायल हो गए। दोनों डंडा स्थित रिश्तेदारी से मोटरसाइकिल से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान चिनियां रोड में पीछे से आए पिकअप वैन ने मोटरसाइकिल में टक्कर मार दिया।