सिसई: पंडरिया डबना पानी में देवी मंडप का अघहनी पूजा संपन्न, पहान पुजारी ने विधि-विधान से पूजा कराई
Sisai, Gumla | Dec 13, 2024 सिसई प्रखंड क्षेत्र के पंडरिया पंचायत स्थित डबनी पानी गांव में देवी मंडप का अघहनी पूजा शुक्रवार दोपहर किया गया। देवी मंडप का पूजा पहान सनीचा खड़िया,पुजार चरकू खड़िया, बंधन खड़िया के द्वारा कराया गया इस पूजा में पारंपरिक सरना पूजा पद्धति से पूजा पाठ कराया गया। पूजा में देवी मंडप में पाठी और रंगवा मुर्गा चढ़ाया गया।इसके बाद सभी ग्रामीणों का सामूहिक भोज हुआ।