मऊरानीपुर: उल्दन में गैंगरेप के बाद नाबालिग छात्रा की हत्या, मुठभेड़ में दो आरोपी गिरफ्तार, जवाबी फायरिंग में पैर में लगी गोली
उल्दन थाना क्षेत्र में नाबालिग छात्रा के साथ गैंगरेप और हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। शनिवार देर रात मुठभेड़ में शामिल दोनों आरोपियों को पुलिस ने जवाबी फायरिंग में गोली लगने के बाद गिरफ्तार कर लिया। दोनों को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। पूछताछ में आरोपियों ने वारदात स्वीकार कर ली है। पुलिस ने मौके से हथियार और छात्रा का