कोंडागांव: तृतीय राज्य पेंचक सिलाट चैंपियनशिप में कोंडागांव ने किया दमदार प्रदर्शन, जीते स्वर्ण और कांस्य पदक
बिलासपुर में 14-15 मई को आयोजित तृतीय छत्तीसगढ़ राज्य पेंचक सिलाट चैंपियनशिप में कोंडागांव जिले के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 1 स्वर्ण और 1 कांस्य पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया। आज शनिवार शाम 7 बजे जारी विज्ञप्ति अनुसार सीनियर वर्ग में खिलाड़ी भविष्य ने स्वर्ण पदक अपने नाम किया, जबकि नागेंद्र पोयम ने कांस्य पदक हासिल किया। खास बात यह रही कि ...