महोबा जनपद कि सीमा से सटे एक गांव कि लगभग 16 वर्षीय किशोरी ने गुरुवार समय तकरीबन 1 बजे अज्ञात कारणों के चलते जहरीले पदार्थ का सेवन कर आत्महत्या करने का प्रयास किया है। जिससे उसकी हालत खराब हो गई। हालत खराब होने पर उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इमरजेंसी वार्ड में तैनात डॉक्टर कि देखरेख में किशोरी का उपचार किया जा रहा है।