ओबरा: डाला में अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को मारी जोरदार टक्कर, महिला की मौत, पति घायल
Obra, Sonbhadra | Apr 11, 2026 डाला पुलिस चौकी क्षेत्र के बाड़ी स्थित वाराणसी शक्तिनगर मार्ग पर अज्ञात वाहन ने मोटरसाइकिल सवार को जोरदार टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार अधेड़ महिला की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वही पति घायल बताया जा रहा है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस आवश्यक कार्रवाई में जुट गई।