बिहार: नरारी गांव में गोतिया के बीच हुई मारपीट, पिता और पुत्री घायल
Bihar, Nalanda | Feb 23, 2025 थरथरी थाना क्षेत्र के नरारी गांव में रविवार की शुवह करीब 10 बजे गोतिया के बीच मारपीट हुआ जिससे पिता और पुत्री घायल हो गई। घायलों में रंजीत कुमार और उनकी पुत्री स्वीटी कुमारी शामिल है। रंजीत कुमार ने बताया की घर के पास सरकारी योजना के तहत ढलाई का कार्य होना था उसी दौरान गोतिया के लोगों द्वारा कार्य का विरोध करते हुए मारपीट किया जिससे दोनो जख़्मी हो गए।