बिहार: बिहार शरीफ के सर्किट हाउस में मंत्री श्रवण कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पीएम मोदी की तारीफ की
Bihar, Nalanda | Feb 23, 2025 बिहार शरीफ के सर्किट हाउस में बिहार के ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार द्वारा रविवार की दोपहर 1:00 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया। प्रेस कांफ्रेंस के दौरान मंत्री श्रवण कुमार ने केंद्र सरकार द्वारा पेश किए गए बजट की जमकर तारीफ की उन्होंने कहा कि बिहार के लिए 2600 करोड रुपए का परिवय की व्यवस्था की गई है जिससे बिहार की तस्वीर बदली जाएगी