खलीलाबाद के श्री पिपलेश्वर महादेव मंदिर में 7 जुलाई से प्राण प्रतिष्ठा और मानस पाठ का भव्य आयोजन शुरू होगा। पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना कलश यात्रा का शुभारंभ करेंगे। 9 जुलाई को प्राण प्रतिष्ठा व विशाल भंडारा होगा। सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं।