उत्तराखंड बनने के 26 साल बाद भी डामरीकृत सड़क का इंतजार, बखरोटी गांव के लोगों ने लगाई विकास की गुहार...
उत्तराखंड राज्य गठन के 26 वर्ष बाद भी पौड़ी गढ़वाल जिले की धुमाकोट तहसील स्थित ग्राम बखरोटी की सड़क आज तक डामरीकरण का इंतजार कर रही है। लैंसडाउन विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले इस गांव के ग्रामीणों का कहना है कि वर्षों से सड़क की बदहाल स्थिति के कारण उन्हें रोजाना भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। ग्रामीणों का आरोप है कि क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने वाले विधायक महंत दिलीप सिंह रावत लगातार तीन बार विधायक बन चुके हैं, लेकिन सड़क की समस्या अब भी जस की तस बनी हुई है। गांव के लोग चाहते हैं कि इस सड़क का जल्द डामरीकरण कराया जाए ताकि शिक्षा, स्वास्थ्य, खेती और आवागमन की सुविधाएं बेहतर हो सकें। ग्रामीणों ने सरकार और जनप्रतिनिधियों से शीघ्र कार्रवाई कर वर्षों पुरानी इस मांग को पूरा करने की अपील की है।