प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार संदीप सिंह के आदेश पर आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत 13 दिसंबर को आयोजित की जाएगी। जिसमें चिन्हित वादों के सफल निष्पादन के लिए कुल 10 बेंचों का गठन किया गया है। सभी बेंचों पर न्यायिक दंडाधिकारियों को नियुक्त किया गया है। उक्त जानकारी गुरुवार की शाम 5:00 बजे दी गई है।