डेरापुर: झींझक कस्बे में पर्यावरण संरक्षण के लिए छात्र-छात्राओं को जागरूक किया गया, पौधरोपण का दिलाया संकल्प
झींझक कस्बा स्थित एक निजी इंटर कॉलेज में पर्यावरण मित्र एवं मास्टर ट्रेनर नवीन कुमार दीक्षित की टीम ने छात्र-छात्राओं को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया। कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने पर्यावरण सुरक्षा एवं संरक्षण को प्रत्येक नागरिक का मूल कर्तव्य बताते हुए इसके महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। नवीन कुमार दीक्षित ने कहा कि बढ़ती ग्लोबल वार्मिंग, जलवायु