खानपुर: सारोला कलां थाना क्षेत्र के धानोदा कलां गाँव में असंतुलित होकर छत से गिरी महिला, जिला अस्पताल किया रैफर
सारोला कलां क्षेत्र के धानोदा कलां गाँव मैं आज मंगलवार को दोपहर 1 के लगभग छत पर चुनाई का कार्य करते समय असंतुलित होकर महिला धापू बाई पत्नी किशन भील नीचे गिर गई जिसके चलते वह गंभीर रूप से घायल हो गई जिसे परिजनों द्वारा तुरंत सारोला कलां कस्बे के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां से हालत गंभीर होने पर उसे तुरंत ही जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया ।