Public App Logo
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Coronavirus
कांग्रेस
मौत
बीजेपी
Congress
Modi
Delhi
Viral
Rajasthan
मध्यप्रदेश
Bollywood
Breakingnews
Madhya_pradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Uttarakhand
Crimenews
Karnataka
Education
Rss
No video available

शेखपुरा: #irfankhan Emotional Dilouges

Sheikhpura, Sheikhpura | Apr 30, 2020

MORE NEWS

आज माननीय उच्चतम न्यायालय के निर्देशन पर  जिला विधिक सेवा प्राधिकार शेखपुरा के द्वारा  NI Act  से संबंधित विशेष लोक अदालत का आयोजन व्यव्हार न्यायालय शेखपुरा के ADR भवन में किया गया।  जिसका उद्घाटन माननीय प्रधान जिला जज श्री संतोष कुमार तिवारी द्वारा किया गया ।मौके पर  श्री सर्वेंद्र प्रताप सिंह  प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय,  श्री सतीश कुमार  झा अपर जिला  न्यायाधीश, श्री रवीन्द्र कुमार अपर जिला न्यायाधीश,  श्री सुशील प्रसाद सचिव  जिला विधिक सेवा प्राधिकार  एवं श्री बीपीन कुमार  सचिव  अधिवक्ता संघ  उपस्थित  रहे ।श्री सुशील प्रसाद  सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकार ने बताया की आज NI Act से संबंधित  विशेष लोक अदालत का आयोजन किया  गया है। जिसमें  मामलों को आपसी सहमती के आधार पर निपटारे के लिए न्यायालय मे लंबित  कुल 158 मामलों को चिन्हित किया गयाl जिसमें कुल  465 लोगों को नोटिस निर्गत किया गया है ।आज के इस  विशेष lok अदालत में कुल  दो  मामलों का निपटारा आपसी सहमती से किया गया। जिसमें कुल 38000 राशि का  सेटलमेंट  किया गया।

आज माननीय उच्चतम न्यायालय के निर्देशन पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार शेखपुरा के द्वारा NI Act से संबंधित विशेष लोक अदालत का आयोजन व्यव्हार न्यायालय शेखपुरा के ADR भवन में किया गया। जिसका उद्घाटन माननीय प्रधान जिला जज श्री संतोष कुमार तिवारी द्वारा किया गया ।मौके पर श्री सर्वेंद्र प्रताप सिंह प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय, श्री सतीश कुमार झा अपर जिला न्यायाधीश, श्री रवीन्द्र कुमार अपर जिला न्यायाधीश, श्री सुशील प्रसाद सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकार एवं श्री बीपीन कुमार सचिव अधिवक्ता संघ उपस्थित रहे ।श्री सुशील प्रसाद सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकार ने बताया की आज NI Act से संबंधित विशेष लोक अदालत का आयोजन किया गया है। जिसमें मामलों को आपसी सहमती के आधार पर निपटारे के लिए न्यायालय मे लंबित कुल 158 मामलों को चिन्हित किया गयाl जिसमें कुल 465 लोगों को नोटिस निर्गत किया गया है ।आज के इस विशेष lok अदालत में कुल दो मामलों का निपटारा आपसी सहमती से किया गया। जिसमें कुल 38000 राशि का सेटलमेंट किया गया।

Sheikhpura, Sheikhpura | Jul 18, 2026

जिले में कोई गरीब न छूटे, हर थाली तक पहुंचेगा अनाज; 'मिशन मोड' में राशन कार्ड बनाने की कवायद शुरू।

आज दिनांक 18.07.2026 को श्री लखींद्र पासवान, अपर समाहर्ता शेखपुरा की अध्यक्षता में नये राशन कार्ड निर्माण को लेकर समाहरणालय स्थित मंथन सभागार में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में अनुमंडल पदाधिकारी, अनुमंडल लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, जिला पंचायत राज पदाधिकारी, सहित जिले के सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी, सभी नगर कार्यपालक पदाधिकारी, प्रखंड कृषि पदाधिकारी, सभी प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी, और आपूर्ति विभाग के अधिकारी मौजूद रहे। बैठक का मुख्य उद्देश्य केवल कागजी लक्ष्यों को पूरा करना नहीं, बल्कि जिले के उन अंतिम पायदान पर खड़े परिवारों तक राशन पहुंचाना है जो आज भी इस बुनियादी अधिकार से वंचित हैं।  
    बैठक में अधिकारियों ने प्रशासनिक मुस्तैदी के साथ-साथ मानवीय दृष्टिकोण अपनाने पर विशेष जोर दिया। अपर समाहर्ता महोदय द्वारा  निर्देशित किया गया कि राशन कार्ड सिर्फ एक सरकारी दस्तावेज नहीं है, बल्कि यह कई गरीब परिवारों के घर का चूल्हा जलने का जरिया है। कोई भी योग्य और असहाय व्यक्ति दफ्तरों के चक्कर काटने को मजबूर न हो, इसका पूरा ख्याल रखा जाए। उन्होंने कहा कि 
खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग, बिहार के निर्देशों के आलोक में जिले में 13 अगस्त 2026 तक प्रतिदिन का लक्ष्य निर्धारित कर मिशन मोड में नए राशन कार्ड निर्गत करने का फैसला लिया गया है। जिले के लिए आंकड़े और लक्ष्य इस प्रकार तय किए गए हैं जिसमें शेखपुरा जिले में कुल 5,34,385 लाभार्थियों को राशन देने की सीमा तय है।  
वर्तमान स्थिति अब तक 5,07,790 लाभुकों को इसका लाभ मिल रहा है।  
बाकी बचे लाभुक: बचे हुए 26,595 लाभार्थियों के कोटे को भरने के लिए काम किया जा रहा है। जिले में कुल 6,258 नए राशन कार्ड जारी किए जाने हैं। जिले भर में रोज़ाना 209 राशन कार्ड निर्गत करने का लक्ष्य है।  
गरीबों तक जल्द से जल्द मदद पहुंचाने के लिए प्रशासन ने प्रखंड स्तर पर इस प्रकार जिम्मेदारी बांटी है। 
प्रखंड का नाम प्रतिदिन नए राशन कार्ड का लक्ष्य है जिसमें अरियरी 37,बरबीघा 45
चेवाड़ा 24
घाटकुसुम्भा 16
शेखपुरा 65
शेखोपुरसराय22
कुल योग 209 प्रतिदिन
पारदर्शिता के साथ ऑनलाइन आवेदन की सुविधा
बैठक में यह भी साफ किया गया कि आम लोगों की सहूलियत के लिए Smart PDS Portal के माध्यम से नए राशन कार्ड के लिए ऑनलाइन आवेदन लिए जा रहे हैं।  
अपर समाहर्ता ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि रोज़ाना शाम 4:00 बजे तक प्रगति रिपोर्ट जिला आपूर्ति पदाधिकारी के माध्यम से जिला पदाधिकारी को भेजी जाएगी। इस पूरे अभियान में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी, क्योंकि यह मामला सीधे जनता के निवाले और उनके हक से जुड़ा हुआ है।

जिले में कोई गरीब न छूटे, हर थाली तक पहुंचेगा अनाज; 'मिशन मोड' में राशन कार्ड बनाने की कवायद शुरू। आज दिनांक 18.07.2026 को श्री लखींद्र पासवान, अपर समाहर्ता शेखपुरा की अध्यक्षता में नये राशन कार्ड निर्माण को लेकर समाहरणालय स्थित मंथन सभागार में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में अनुमंडल पदाधिकारी, अनुमंडल लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, जिला पंचायत राज पदाधिकारी, सहित जिले के सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी, सभी नगर कार्यपालक पदाधिकारी, प्रखंड कृषि पदाधिकारी, सभी प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी, और आपूर्ति विभाग के अधिकारी मौजूद रहे। बैठक का मुख्य उद्देश्य केवल कागजी लक्ष्यों को पूरा करना नहीं, बल्कि जिले के उन अंतिम पायदान पर खड़े परिवारों तक राशन पहुंचाना है जो आज भी इस बुनियादी अधिकार से वंचित हैं। बैठक में अधिकारियों ने प्रशासनिक मुस्तैदी के साथ-साथ मानवीय दृष्टिकोण अपनाने पर विशेष जोर दिया। अपर समाहर्ता महोदय द्वारा निर्देशित किया गया कि राशन कार्ड सिर्फ एक सरकारी दस्तावेज नहीं है, बल्कि यह कई गरीब परिवारों के घर का चूल्हा जलने का जरिया है। कोई भी योग्य और असहाय व्यक्ति दफ्तरों के चक्कर काटने को मजबूर न हो, इसका पूरा ख्याल रखा जाए। उन्होंने कहा कि खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग, बिहार के निर्देशों के आलोक में जिले में 13 अगस्त 2026 तक प्रतिदिन का लक्ष्य निर्धारित कर मिशन मोड में नए राशन कार्ड निर्गत करने का फैसला लिया गया है। जिले के लिए आंकड़े और लक्ष्य इस प्रकार तय किए गए हैं जिसमें शेखपुरा जिले में कुल 5,34,385 लाभार्थियों को राशन देने की सीमा तय है। वर्तमान स्थिति अब तक 5,07,790 लाभुकों को इसका लाभ मिल रहा है। बाकी बचे लाभुक: बचे हुए 26,595 लाभार्थियों के कोटे को भरने के लिए काम किया जा रहा है। जिले में कुल 6,258 नए राशन कार्ड जारी किए जाने हैं। जिले भर में रोज़ाना 209 राशन कार्ड निर्गत करने का लक्ष्य है। गरीबों तक जल्द से जल्द मदद पहुंचाने के लिए प्रशासन ने प्रखंड स्तर पर इस प्रकार जिम्मेदारी बांटी है। प्रखंड का नाम प्रतिदिन नए राशन कार्ड का लक्ष्य है जिसमें अरियरी 37,बरबीघा 45 चेवाड़ा 24 घाटकुसुम्भा 16 शेखपुरा 65 शेखोपुरसराय22 कुल योग 209 प्रतिदिन पारदर्शिता के साथ ऑनलाइन आवेदन की सुविधा बैठक में यह भी साफ किया गया कि आम लोगों की सहूलियत के लिए Smart PDS Portal के माध्यम से नए राशन कार्ड के लिए ऑनलाइन आवेदन लिए जा रहे हैं। अपर समाहर्ता ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि रोज़ाना शाम 4:00 बजे तक प्रगति रिपोर्ट जिला आपूर्ति पदाधिकारी के माध्यम से जिला पदाधिकारी को भेजी जाएगी। इस पूरे अभियान में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी, क्योंकि यह मामला सीधे जनता के निवाले और उनके हक से जुड़ा हुआ है।

Sheikhpura, Sheikhpura | Jul 18, 2026

आज दिनांक 18-07-2026 को बरबीघा प्रखंड के पिंजरी पंचायत के पिंजरी गांव  में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर जिला हब फॉर एंपावरमेंट ऑफ विमन (DHEW) के जिला मिशन समन्वयक पंकज कुमार वर्मा द्वारा ग्रामीणों को माहवारी स्वच्छता, , प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना (PMMVY), एवं महिला हेल्पलाइन नंबर 181 के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।इसी क्रम में लैंगिक विशेषज्ञ रूपेश शर्मा द्वारा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ (BBBP) योजना, लिंग आधारित हिंसा और भेदभाव एवं बाल विवाह रोकथाम के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई।
इसके साथ ही एनजीओ पी 0 सी 0 आई 0 के मुन्ना कुमार द्वारा वहां उपस्थित ग्रामीणों को जनसंख्या स्थिरता पखवाड़ा (Population Stability Fortnight) एवं जनसंख्या स्थिरता पखवाड़ा को ध्यान में रखते हुए परिवार नियोजन से संबंधित कंट्रासेप्टिव का प्रयोग और बंध्याकरण के बारे में विस्तार से बताया गया।
 *माहवारी स्वच्छता जागरूकता:* किशोरियों को सुरक्षित सैनिटरी पैड के उपयोग और मासिक धर्म के दौरान संक्रमण से बचाव की जानकारी दी गई।
 *बाल विवाह रोकथाम:* अधिकारियों ने बाल विवाह के कानूनी परिणामों और स्वास्थ्य संबंधी गंभीर खतरों की जानकारी दी।
 *PMMVY का प्रचार:* गर्भवती महिलाओं को बेहतर पोषण के लिए मिलने वाली वित्तीय सहायता और आवेदन प्रक्रिया के बारे में बताया गया।
 *BBBP की गूंज:* ग्रामीणों ने बेटियों को उच्च शिक्षा देने और लिंग भेदभाव को पूरी तरह समाप्त करने की शपथ ली। 
 *महिला हेल्पलाइन - 181:* महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा को सर्वोपरि रखते हुए, उन्हें किसी भी आपातकालीन स्थिति या आवश्यक सहयोग के लिए 'सखी वन स्टॉप सेंटर' सह महिला हेल्पलाइन के टोल-फ्री नंबर 181 की विस्तृत जानकारी दी गई।
 *जनसंख्या स्थिरता पखवाड़ा (Population Stability Fortnight):* हर साल 11 जुलाई (विश्व जनसंख्या दिवस) से शुरू होने वाला एक विशेष जागरूकता अभियान  है, जिसका मुख्य उद्देश्य सीमित परिवार के महत्व, जनसंख्या नियंत्रण और परिवार नियोजन के प्रति लोगों को जागरूक करना है।
इसके साथ ही वहां उपस्थित बालिकाओं के बीच माहवारी स्वच्छता किट ( MHM kit) एवं नई माताओं को बेबी किट (Baby kit) का वितरण किया गया।
इस अवसर पर जिला हब फॉर एंपावरमेंट ऑफ विमन ( DHEW) से पंकज कुमार वर्मा (जिला मिशन समन्वयक), रूपेश शर्मा ( लैंगिक विशेषज्ञ), सजल कुमार (वित्तीय साक्षरता विशेषज्ञ), एनजीओ पी 0 सी 0 आई 0 से मुन्ना कुमार, लेडी सुपरवाइजर रीता कुमारी एवं ग्रामीण लोग उपस्थित थे।

आज दिनांक 18-07-2026 को बरबीघा प्रखंड के पिंजरी पंचायत के पिंजरी गांव में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिला हब फॉर एंपावरमेंट ऑफ विमन (DHEW) के जिला मिशन समन्वयक पंकज कुमार वर्मा द्वारा ग्रामीणों को माहवारी स्वच्छता, , प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना (PMMVY), एवं महिला हेल्पलाइन नंबर 181 के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।इसी क्रम में लैंगिक विशेषज्ञ रूपेश शर्मा द्वारा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ (BBBP) योजना, लिंग आधारित हिंसा और भेदभाव एवं बाल विवाह रोकथाम के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई। इसके साथ ही एनजीओ पी 0 सी 0 आई 0 के मुन्ना कुमार द्वारा वहां उपस्थित ग्रामीणों को जनसंख्या स्थिरता पखवाड़ा (Population Stability Fortnight) एवं जनसंख्या स्थिरता पखवाड़ा को ध्यान में रखते हुए परिवार नियोजन से संबंधित कंट्रासेप्टिव का प्रयोग और बंध्याकरण के बारे में विस्तार से बताया गया। *माहवारी स्वच्छता जागरूकता:* किशोरियों को सुरक्षित सैनिटरी पैड के उपयोग और मासिक धर्म के दौरान संक्रमण से बचाव की जानकारी दी गई। *बाल विवाह रोकथाम:* अधिकारियों ने बाल विवाह के कानूनी परिणामों और स्वास्थ्य संबंधी गंभीर खतरों की जानकारी दी। *PMMVY का प्रचार:* गर्भवती महिलाओं को बेहतर पोषण के लिए मिलने वाली वित्तीय सहायता और आवेदन प्रक्रिया के बारे में बताया गया। *BBBP की गूंज:* ग्रामीणों ने बेटियों को उच्च शिक्षा देने और लिंग भेदभाव को पूरी तरह समाप्त करने की शपथ ली। *महिला हेल्पलाइन - 181:* महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा को सर्वोपरि रखते हुए, उन्हें किसी भी आपातकालीन स्थिति या आवश्यक सहयोग के लिए 'सखी वन स्टॉप सेंटर' सह महिला हेल्पलाइन के टोल-फ्री नंबर 181 की विस्तृत जानकारी दी गई। *जनसंख्या स्थिरता पखवाड़ा (Population Stability Fortnight):* हर साल 11 जुलाई (विश्व जनसंख्या दिवस) से शुरू होने वाला एक विशेष जागरूकता अभियान है, जिसका मुख्य उद्देश्य सीमित परिवार के महत्व, जनसंख्या नियंत्रण और परिवार नियोजन के प्रति लोगों को जागरूक करना है। इसके साथ ही वहां उपस्थित बालिकाओं के बीच माहवारी स्वच्छता किट ( MHM kit) एवं नई माताओं को बेबी किट (Baby kit) का वितरण किया गया। इस अवसर पर जिला हब फॉर एंपावरमेंट ऑफ विमन ( DHEW) से पंकज कुमार वर्मा (जिला मिशन समन्वयक), रूपेश शर्मा ( लैंगिक विशेषज्ञ), सजल कुमार (वित्तीय साक्षरता विशेषज्ञ), एनजीओ पी 0 सी 0 आई 0 से मुन्ना कुमार, लेडी सुपरवाइजर रीता कुमारी एवं ग्रामीण लोग उपस्थित थे।

Sheikhpura, Sheikhpura | Jul 18, 2026

KK  Public School में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित।

शेखपुरा जिले के अरियरी प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत शेखपुरा अरियरी महुली मुख्य मार्ग पर स्थित के.के. पब्लिक स्कूल प्रांगण में "एक पेड़ मां के नाम" अभियान के तहत वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में वन विभाग के पदाधिकारी सुनील कुमार तथा महुली थाना अध्यक्ष राम प्रवेश भारती शामिल हुए। अतिथियों ने विद्यालय परिसर में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
विद्यालय के डायरेक्टर किशोर कुणाल ने बताया कि "एक पेड़ मां के नाम" अभियान का उद्देश्य लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करना और अधिक से अधिक पौधे लगाने के लिए प्रेरित करना है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को अपनी मां के सम्मान में कम से कम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए।
वन विभाग के पदाधिकारी सुनील कुमार ने कहा कि पेड़-पौधे हमारे जीवन का आधार हैं। पेड़ लगाने से वातावरण स्वच्छ रहता है, प्रदूषण कम होता है और आने वाली पीढ़ियों को बेहतर पर्यावरण मिलता है। उन्होंने सभी लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने की अपील की।
महुली थाना अध्यक्ष राम प्रवेश भारती ने कहा कि शेखपुरा पहाड़ी क्षेत्र होने के कारण यहां अधिक से अधिक वृक्षारोपण की आवश्यकता है। उन्होंने जिलेवासियों से पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधे लगाने और उन्हें सुरक्षित रखने का आग्रह किया।
कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के बच्चों ने पर्यावरण संरक्षण पर आधारित गीत प्रस्तुत कर लोगों को जागरूक किया। बच्चों की प्रस्तुति की सभी ने सराहना की। कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक, शिक्षिकाएं, छात्र-छात्राएं एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

#पर्यावरण #संरक्षण #पेड़ #पौधा 
#facebookvideo #facebook

KK Public School में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित। शेखपुरा जिले के अरियरी प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत शेखपुरा अरियरी महुली मुख्य मार्ग पर स्थित के.के. पब्लिक स्कूल प्रांगण में "एक पेड़ मां के नाम" अभियान के तहत वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में वन विभाग के पदाधिकारी सुनील कुमार तथा महुली थाना अध्यक्ष राम प्रवेश भारती शामिल हुए। अतिथियों ने विद्यालय परिसर में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। विद्यालय के डायरेक्टर किशोर कुणाल ने बताया कि "एक पेड़ मां के नाम" अभियान का उद्देश्य लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करना और अधिक से अधिक पौधे लगाने के लिए प्रेरित करना है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को अपनी मां के सम्मान में कम से कम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए। वन विभाग के पदाधिकारी सुनील कुमार ने कहा कि पेड़-पौधे हमारे जीवन का आधार हैं। पेड़ लगाने से वातावरण स्वच्छ रहता है, प्रदूषण कम होता है और आने वाली पीढ़ियों को बेहतर पर्यावरण मिलता है। उन्होंने सभी लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने की अपील की। महुली थाना अध्यक्ष राम प्रवेश भारती ने कहा कि शेखपुरा पहाड़ी क्षेत्र होने के कारण यहां अधिक से अधिक वृक्षारोपण की आवश्यकता है। उन्होंने जिलेवासियों से पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधे लगाने और उन्हें सुरक्षित रखने का आग्रह किया। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के बच्चों ने पर्यावरण संरक्षण पर आधारित गीत प्रस्तुत कर लोगों को जागरूक किया। बच्चों की प्रस्तुति की सभी ने सराहना की। कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक, शिक्षिकाएं, छात्र-छात्राएं एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। #पर्यावरण #संरक्षण #पेड़ #पौधा #facebookvideo #facebook

Sheikhpura, Sheikhpura | Jul 18, 2026

के.के. पब्लिक स्कूल में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित, बच्चों ने पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश।

शेखपुरा। के.के. पब्लिक स्कूल प्रांगण में "एक पेड़ मां के नाम" अभियान के तहत वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में वन विभाग के पदाधिकारी सुनील कुमार तथा महुली थाना अध्यक्ष राम प्रवेश भारती शामिल हुए। अतिथियों ने विद्यालय परिसर में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
विद्यालय के डायरेक्टर किशोर कुणाल ने बताया कि "एक पेड़ मां के नाम" अभियान का उद्देश्य लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करना और अधिक से अधिक पौधे लगाने के लिए प्रेरित करना है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को अपनी मां के सम्मान में कम से कम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए।
वन विभाग के पदाधिकारी सुनील कुमार ने कहा कि पेड़-पौधे हमारे जीवन का आधार हैं। पेड़ लगाने से वातावरण स्वच्छ रहता है, प्रदूषण कम होता है और आने वाली पीढ़ियों को बेहतर पर्यावरण मिलता है। उन्होंने सभी लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने की अपील की।
महुली थाना अध्यक्ष राम प्रवेश भारती ने कहा कि शेखपुरा पहाड़ी क्षेत्र होने के कारण यहां अधिक से अधिक वृक्षारोपण की आवश्यकता है। उन्होंने जिलेवासियों से पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधे लगाने और उन्हें सुरक्षित रखने का आग्रह किया।
कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के बच्चों ने पर्यावरण संरक्षण पर आधारित गीत प्रस्तुत कर लोगों को जागरूक किया। बच्चों की प्रस्तुति की सभी ने सराहना की। कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक, शिक्षिकाएं, छात्र-छात्राएं एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

#पर्यावरण #संरक्षण #पेड़ #पौधा 
#facebookvideo #facebook 
#

के.के. पब्लिक स्कूल में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित, बच्चों ने पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश। शेखपुरा। के.के. पब्लिक स्कूल प्रांगण में "एक पेड़ मां के नाम" अभियान के तहत वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में वन विभाग के पदाधिकारी सुनील कुमार तथा महुली थाना अध्यक्ष राम प्रवेश भारती शामिल हुए। अतिथियों ने विद्यालय परिसर में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। विद्यालय के डायरेक्टर किशोर कुणाल ने बताया कि "एक पेड़ मां के नाम" अभियान का उद्देश्य लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करना और अधिक से अधिक पौधे लगाने के लिए प्रेरित करना है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को अपनी मां के सम्मान में कम से कम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए। वन विभाग के पदाधिकारी सुनील कुमार ने कहा कि पेड़-पौधे हमारे जीवन का आधार हैं। पेड़ लगाने से वातावरण स्वच्छ रहता है, प्रदूषण कम होता है और आने वाली पीढ़ियों को बेहतर पर्यावरण मिलता है। उन्होंने सभी लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने की अपील की। महुली थाना अध्यक्ष राम प्रवेश भारती ने कहा कि शेखपुरा पहाड़ी क्षेत्र होने के कारण यहां अधिक से अधिक वृक्षारोपण की आवश्यकता है। उन्होंने जिलेवासियों से पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधे लगाने और उन्हें सुरक्षित रखने का आग्रह किया। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के बच्चों ने पर्यावरण संरक्षण पर आधारित गीत प्रस्तुत कर लोगों को जागरूक किया। बच्चों की प्रस्तुति की सभी ने सराहना की। कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक, शिक्षिकाएं, छात्र-छात्राएं एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। #पर्यावरण #संरक्षण #पेड़ #पौधा #facebookvideo #facebook #

Sheikhpura, Sheikhpura | Jul 18, 2026

शेखपुरा: #irfankhan Emotional Dilouges - Sheikhpura News