बबेरू: बाकल गांव में यमुना नदी में नहाते समय 16 वर्षीय किशोर डूबा, पुलिस गोताखोर की मदद से तलाश में जुटी
Baberu, Banda | Oct 17, 2026 मरका थाना क्षेत्र के बाकल गांव स्थित यमुना नदी मे आज शनिवार को नहाते समय हमीरपुर जिले के भरुआ सुमेरपुर थाना क्षेत्र के पछखुरा गांव निवासी राहुल साहू पुत्र विनोद साहू 16 वर्ष की यमुना नदी मे नहाते समय गहरे पानी में डूब गया। राहुल अपने पिता के साथ बाकल गांव के जोगनी माता मंदिर के मेले में गुलाब लच्छी बेचने आया था। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस तलाश मे जुटी।