आलापुर: मालीपुर में नारी संघ कार्यालय पर जन शिक्षण केंद्र ने महिलाओं को दिया विशेष प्रशिक्षण
अंबेडकरनगर जिले के मालीपुर में नारी संघ कार्यालय पर जन शिक्षण केंद्र की ओर से गुरुवार शाम 4 बजे सामुदायिक गतिशीलता,महिला नेतृत्व विकास रणनीति एवं दृष्टिकोण को लेकर एक दिन का विशेष प्रशिक्षण दिया गया। मुखिया पुष्पा पाल ने कहा कि जब तक निगरानी नही की जायेगी तब तक व्यवस्थाएं नही बदलेंगी। व्यवस्था बदलने के साथ हमारा समुदाय अपने आप बदलने लगेगा।