बेहट: पुलिस ने जाटोवाला से न्यायालय से वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार
पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, थाना मिर्जापुर क्षेत्र के गांव जटोवाला निवासी सोम पुत्र नाथीराम को उसके आवास से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त न्यायालय से धारा 363 व 504 मे वांछित चल रहा था। पुलिस ने आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करते हुए अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया।