भिवानी: रिकार्ड 27 दिन में घोषित सीनियर सैकेण्डरी नियमित व मुक्त विद्यालय परीक्षा का परिणाम बोर्ड अध्यक्ष डा वीपी यादव
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डॉ० वी.पी.यादव ने आज यहां एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि शिक्षा बोर्ड द्वारा संचालित करवाई गई सीनियर सैकेण्डरी वार्षिक परीक्षा-2024 का परिणाम आज घोषित किया जा रहा है। परीक्षार्थी अपना परीक्षा परिणाम बाद दोपहर बोर्ड की अधिकारिक वेबसाइट www.bseh.org.in पर देख सकते हैं।