हुज़ूर: भोपाल के TIT कॉलेज के बाहर लव जिहाद के आरोप पर हिंदू संगठनों का प्रदर्शन, नारेबाजी
Huzur, Bhopal | Apr 28, 2025 राजधानी भोपाल के प्रतिष्ठित टेक्नोक्रैट्स इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (TIT) कॉलेज में कथित लव जिहाद के मामले सामने आने के बाद माहौल गर्मा गया है। सोमवार को विभिन्न हिन्दुवादी संगठनों ने कॉलेज परिसर के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया और जमकर नारेबाज़ी की। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि कॉलेज में पढ़ने वाली तीन छात्राओं को लव जिहाद का शिकार बनाया गया है|