हुज़ूर: भोपाल के श्यामला हिल्स थाना क्षेत्र में खड़ी थार कार में लगी आग, कार पूरी तरह जलकर खाक
Huzur, Bhopal | Apr 28, 2025 राजधानी भोपाल के शामला हिल्स थाना क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक थार कार में अचानक आग लग गई। यह घटना पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के सरकारी बंगले से लगभग 300 मीटर की दूरी पर हुई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार में आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते पूरी कार जलकर खाक हो गई|