मुरैना नगर: नई तहसील में पिछड़ा वर्ग कांग्रेस का हंगामा, अवैध कॉलोनियों पर ज्ञापन, भू-माफिया व प्रशासन पर लगाए आरोप
मुरैना शहर में पिछड़ा वर्ग कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेश राठौर ने साथियों के साथ नई तहसील कार्यालय पहुंचकर तहसीलदार ज्योति लाक्षाकार को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने अवैध कॉलोनियों के निर्माण में भू माफिया और प्रशासन की मिलीभगत के आरोप लगाए। कहा कि इन कॉलोनियों में मूलभूत सुविधाओं का अभाव है। संगठन ने जांच, कार्रवाई और सुधार न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।