लाडपुरा: कापरेन थाना इलाके के अनरेठा में शराब दुकान के सेल्समैन से बदमाशों ने की मारपीट, हाथ-पैर तोड़े, MBS अस्पताल में भर्ती
Ladpura, Kota | Jun 1, 2025 कापरेन थाना इलाके में अनरेठा गांव में शराब की दुकान के सेल्समैन की पुरानी रंजिश में बदमाशों ने मारपीट कर हाथ पैर तोड़ दिए जिसको गम्भीर हालत में एमबीएस अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। घायल ओमप्रकाश पुत्र शंकरलाल मेहरा की पत्नी विजय लक्ष्मी ने रविवार सुबह 8 बजे जानकारी देते हुए बताया कि उसके पति शराब की दुकान पर कार्य करते है कुछ दिन पूर्व उनकी कुछ लोगो से कहा