लाडपुरा: कोटा ग्रामीण पुलिस ने 6 करोड़ से ज्यादा का नशा जलाया, 13 पुलिस थानों से स्मैक, डोडाचूरा और गांजा किया जब्त
Ladpura, Kota | May 31, 2025 कोटा ग्रामीण के 13 पुलिस थानों में कई सालों से जब्त अवैध डोडाचूरा, गांजा, स्मैक को सीमेंट फैक्ट्री के बोयलर भट्टी में जलाकर नष्ट किया गया। कोटा ग्रामीण एसपी सुजीत शंकर ने बताया- कोर्ट से भौतिक सत्यापन और निर्णय के बाद शुक्रवार को जिला औषधि व्ययन समिति की ओर से ग्रामीण थाना मोडक के मंगलम सीमेंट फैक्ट्री के बोयलर भट्टी में अवैध मादक पदार्थ को जलाकर नष्ट किया ग