फतेहाबाद: फतेहाबाद में भाजपा नेता की कार से 35 हजार रुपये से भरा बैग उड़ाया, पुलिस जांच में जुटी
फतेहाबाद के शमशाबाद रोड पर सामान लेने के लिए रुके भाजपा नेता की कार से शातिर चोर 35 हजार रुपये से भरा बैग उड़ा ले गए। दो मिनट के भीतर हुई वारदात से हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालकर आरोपियों की तलाश कर रही है। भाजपा युवा मोर्चा फतेहाबाद देहात के उपाध्यक्ष अजेंद्र जादौन निवासी ग्राम सुताहरी के साथ घटना हुई।