हज़ारीबाग: हजारीबाग लॉज में रहकर पढ़ाई कर रही 20 वर्षीय युवती ने पंखे से लटकर दी जान
हज़ारीबाग़ कोर्रा थाना क्षेत्र के कृष्णापुरी स्थित कुमारी रश्मि लॉज में रह रही 20 वर्षीय युवती ने पंखे से लटकर अपनी जान दे दी। उसने आत्महत्या करने के लिए अपने दुपट्टे का इस्तेमाल किया। सूचना मिलने पर पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एसबीएमसीएच भेज दिया।