कांके: पंडरा के पास ऑटो चालक और युवक में कहासुनी, मारपीट की कोशिश का वीडियो वायरल
Kanke, Ranchi | Nov 28, 2025 पंडरा के पास ऑटो चालक और युवक के बीच कहासुनी हो गई। ऑटो चालक के द्वारा मारपीट की कोशिश का वीडियो शुक्रवार सुबह करीब आठ बजे से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि किसी बात को लेकर ऑटो चालक और युवक के बीच विवाद बढ़ गया। इसी दौरान ऑटो चालक ने रॉड निकालकर युवक पर हमला करने की कोशिश की। यह घटना सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।