कुम्हेर: खाद-बीज के दुकानदारों ने 12 सूत्रीय मांगों को लेकर किया प्रदर्शन, आक्रोश फूटा और आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी
कुम्हेर में खाद, बीज और कीटनाशक विक्रेताओं ने अपने प्रतिष्ठान दिनभर बंद रखकर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदेशव्यापी आह्वान पर विक्रेताओं ने अपनी 12 सूत्रीय मांगों को लेकर पीएम नाम एक ज्ञापन एसडीएम को सौंपा।विक्रेताओं ने बताया कि अन्य राज्यों में भी अपनी समस्याओं को लेकर आंदोलन किया जा रहा है। उन्होंने चेतावनी दी मांगे नहीं मानी तो तेज होगा आंदोलन