शहपुरा: शासकीय नवीन हाई स्कूल शहपुरा में छात्र-छात्राओं को साइकिल का वितरण किया गया, जनप्रतिनिधि रहे मौजूद
शहपुरा के शासकीय नवीन हाई स्कूल में दूर दराज से आने वाले छात्र-छात्राओं को शासन की योजना अनुसार जनप्रतिनिधियों के द्वारा गुरुवार दोपहर 1:00 बजे साइकिल का वितरण किया।दरअसल शासन की योजना अनुसार छात्र छात्राओं को साइकिल का वितरण किया जिससे छात्र छात्राएं नियमित रूप से स्कूल पहुंचकर अध्ययन कर सके कार्यक्रम के दौरान स्कूल स्टाप जनप्रतिनिधि और अभिभावक मौजूद रहे ।