धौलपुर: शहर समेत अन्य जगहों पर हुई बारिश से भीषण गर्मी और उमस से मिली राहत, निचले इलाकों में पानी भरा
मानसून के लंबे अंतराल के बाद आखिरकार बारिश शुरू हो गई है। रविवार देर रात से शुरू हुई रिमझिम बारिश सोमवार दोपहर तक रुक-रुक कर जारी रही। लंबे समय से बारिश का इंतजार कर रहे किसानों को इस रिमझिम बारिश से बड़ी राहत मिली है। खेतों में खड़ी खरीफ फसलों को संजीवनी मिलने की उम्मीद जगी है, जिससे किसानों में खुशी का माहौल है। पिछले कई दिनों से भीषण उमस और गर्मी से पेर