मेहदावल: अमथरी मोड़ के पास दर्दनाक सड़क हादसे में रोडवेज बस की टक्कर से दो युवकों की हुई मौत
संतकबीरनगर जिले के बखिरा थाना क्षेत्र में मंगलवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। हादसा सांथा क्षेत्र के बेलौहा मार्ग पर अमथरी मोड़ के पास हुआ, जहां रोडवेज बस और बाइक की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। जानकारी के अनुसार, सिद्धार्थनगर जिले के खेसरहा थाना क्षेत्र के ग्राम बनकटा निवासी राजकुमार गुप्ता (25) और प्रवीण विश्वकर्मा (21) बाइक से नंदौर