नवाबगंज: इंधौलिया नहर के पास टेंट से लदी ट्रैक्टर ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलटी, लोग बाल-बाल बचे
ज़ैदपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत जैदपुर सफदरगंज मार्ग स्थित इंधौलिया नहर के पास शुक्रवार करीब 12:30 बजे टेंट का सामान लेकर आ रही ट्राली ट्रैक्टर अचानक अज्ञात कारणों के चलते अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे गहरे खाई में जाकर पलट गई। जिससे ट्रॉली पर रखा हुआ सारा सामान बिखर गया। वहीं ट्रैक्टर चालक सहित अन्य लोग कूदकर अपनी जान बचाई।