इस्लामपुर: दुर्गापूजा को लेकर इस्लामपुर में निकला फ्लैग मार्च, डीएसपी कुमार ऋषिराज रहे मौजूद
दुर्गापूजा एवं दशहरा पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर इस्लामपुर थाना पुलिस की ओर से फ्लैग मार्च निकाला गया। फ्लैग मार्च में डीएसपी कुमार ऋषिराज मौजूद रहे। फ्लैग मार्च शहर के विभिन्न चौक-चौराहों से होकर गुजरा। इस दौरान पुलिस ने लोगों से शांति और आपसी सौहार्द बनाए रखने की अपील की। वहीं, पर्व के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखने को