मांट: राधा कृष्ण की महारास स्थली बंसीवट में चल रही श्री मद भागवत कथा का हुआ विधिवत समापन
Mat, Mathura | Jul 28, 2026 राधा-कृष्ण की पावन महारास स्थली बंसीवट में चल रही श्रीमद्भागवत कथा का मंगलवार को विधि-विधान के साथ समापन हो गया। कथा बंसीवट के महंत जयराम दास महाराज के सानिध्य में आयोजित की गई। अंतिम दिन कथा व्यास आदित्य नारायण दास महाराज ने सुदामा चरित्र और राजा परीक्षित मोक्ष प्रसंग का भावपूर्ण वर्णन किया।