सोनबरसा: सोनबरसा में रिटेल फर्टिलाइजर वेलफेयर फाउंडेशन की बैठक, संगठन और उर्वरक आपूर्ति पर मंथन
सोनबरसा प्रखंड में रिटेल फर्टिलाइजर एवं वेलफेयर फाउंडेशन की एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष संजय कुमार ने की, जिसमें संगठन से जुड़े कई सदस्यों ने भाग लिया। इस दौरान सर्वसम्मति से संगठन के विभिन्न पदों पर नियुक्ति की गई।