महोबा: भगारी गांव में मवेशी चरा रही महिला के साथ दबंग ने किया दुष्कर्म का प्रयास, पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप
Mahoba, Mahoba | Oct 29, 2025 महिला ने एसपी की चौखट पर गुहार लगाई है। उसका आरोप है कि दबंग उसे पकड़कर ले गया और उसके साथ अश्लील हरकते करते हुए दुष्कर्म का प्रयास किया। मगर शिकायत के बाद भी पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही है। न्याय न मिलने पर वह एसपी कार्यालय आई है और न्याय की मांग कर रही है।