तालबेहट: ग्राम खांदी के मजरा दरदरी निवासी महिला ने अज्ञात कारणों से किया विषाक्त का सेवन, हालत गंभीर
ग्राम खांदी के मजरा दरदरी निवासी एक महिला ने अज्ञात कारणों के चलते शुक्रवार शाम के समय विषाक्त का सेवन कर लिया। जिसके चलते उसके हालात बिगड़ने लगी। परिजनों द्वारा उसे गंभीर हालत में इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तालबेहट में भर्ती कराया गया था। जहां पर उसका उपचार जारी था। वही हालत गंभीर बनी हुई थी।