मोहनपुर: मधुपुर थाना क्षेत्र के पिछड़ीबाद में कार और ट्रैक्टर की टक्कर, एक की मौत, दो घायल
मधुपुर थाना क्षेत्र के पिछड़ी बाद के समीप कार और ट्रैक्टर में टक्कर हो जाने से एक की मौत हो गई वहीं दो घायल हो गया घटना मंगलवार को हुई थी वही दोनों घायलों का देवघर सदर अस्पताल में इलाज जारी है एवं मृतक के शव का बुधवार दोपहर 1:00 पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सौंप दिया गया घायलों में शंकर राय एवं भोला राय है एवं मृतक की पहचान दिगंबर दास के रूप में हुई।