दरभंगा: पटना उच्च न्यायालय के आदेश पर ज़िला जज ने योगदान के बाद न्यायिक कार्य किया शुरू
पटना उच्च न्यायालय के आदेशानुसार गुरुवार पूर्वाह्न 11 बजे दरभंगा न्याय मंडल के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश पद पर गुरुपूर्णिमा के दिन शिवगोपाल मिश्रा ने योगदान कर न्यायिक कार्य प्रारंभ किया। 1906 में स्थापित जिला न्याय मंडल के 82वां जिला जज श्री मिश्रा हुए है। श्री मिश्रा दरभंगा में योगदान करने से पूर्व मधेपुरा जिला के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश के पद