चंदौसी: बहजोई में यातायात पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान, बरसात में सुरक्षित ड्राइविंग का दिया संदेश, सोनू अहलावत ने दी जानकारी
बहजोई कस्बे में यातायात पुलिस ने वर्षा ऋतु को देखते हुए विशेष जागरूकता अभियान शुक्रवार दोपहर 1:00 के करीब चलाया। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी यातायात एवं प्रभारी यातायात जग रोशन सिंह के नेतृत्व में मुख्य आरक्षी सोनू अहलावत ने वाहन चालकों और राहगीरों को सुरक्षित वाहन संचालन की जानकारी दी। बरसात में नियंत्रित गति, पर्याप्त दूरी बनाए रखें