नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने जाट समाज के युवक देवेंद्र सिंह के साथ हुई मारपीट के मामले में गंभीर सवाल खड़े किए। रविवार देर शाम करीब 9:30 बजे बेनीवाल ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर प्रतिक्रिया दी और लिखा कि गृह राज्य मंत्री के पुत्र व उसके साथियों ने यह घटना की और पीड़ित के खिलाफ ही मुकदमा कर दिया। मामले में कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े किए।