प्रतापपुर: महान-3 खदान के सामने सड़क पर अनोखा प्रदर्शन, गड्डों में पौधारोपण कर एवं कबड्डी खेलकर जताया विरोध
बुधवार दोपहर करीब 2 बजे सामाजिक कार्यकर्ता जीशान खान, राकेश मित्तल एवं उनके साथियों ने महान-3 कोयला खदान के सामने जर्जर सड़क की बदहाली को लेकर अनोखा प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने सड़क के गड्डों और कीचड़ में पौधारोपण कर SECL और लोक निर्माण विभाग (PWD) के खिलाफ विरोध जताया। उनका कहना था कि कोयला परिवहन से सड़क पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है।