हेरहंज: बकरीद पर्व को लेकर हेरहंज में शांति समिति की बैठक आयोजित
हेरहंज थाना परिसर में मुसलमानों का महत्वपूर्ण पर्व बकरीद को लेकर शांति समिति की बैठक अंचलाधिकारी दिवाकर दुबे की अध्यक्षता में हुई। जिसमें बकरीद पर्व को शांति सद्भाव और शांतिपूर्ण तरीके से मनाने का अपील किया गया, साथ ही अफवाहों से बचने की सलाह दी गई। बैठक में बालूमाथ SDPO उमेश कुमार सिंह ने सभी संप्रदाय के लोगों से पर्व को आपसी सौहार्द रूप से बनाने को कहा।