मेरठ: नैनीताल से लौट रहे मेरठ के परिवार की ट्रैवलर खाई में गिरी, दो महिलाओं की मौत और 24 घायल
Meerut, Meerut | Jun 18, 2026 मेरठ के लिसाड़ी गेट स्थित ताला फैक्ट्री क्षेत्र के छह परिवारों की नैनीताल यात्रा बुधवार रात दर्दनाक हादसे में बदल गई। नैनीताल-कालाढूंगी मार्ग पर 28 यात्रियों से भरी टेंपो ट्रैवलर सैकड़ों फीट गहरी खाई में गिर गई। हादसे में दो महिलाओं की मौत हो गई, जबकि 24 लोग घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस और रेस्क्यू टीम ने मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया।